नई पीढ़ी महिला शाखा की कमान मधुर शर्मा को


दिल्ली में अंशु  बनी सहसंयोजक

सुजाता 

उत्तर प्रदेश। नई पीढ़ी के चहुमुखी विकास को समर्पित राष्ट्रीय स्तर पर उभरते संगठन नई पीढ़ी फाउंडेशन ने दिल्ली एनसीआर में अपनी महिला शाखा की कमान आशीर्वाद कंसलटेंट की डायरेक्टर मधुर शर्मा के हाथ में सौंपी है। 

इसी तरह अंशु मुद्गल को सहसंयोजक का पदभार प्रदान किया गया है। गाजियाबाद निवासिनी मधुर शर्मा और अंशु मुद्गल पिछले कई वर्षों से विभिन्न सामाजिक क्रियाकलापों से जुड़ी हुई हैं। उनके इस मनोनयन पर नई पीढ़ी फाउंडेशन की महिला शाखा गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष दीपा रानी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सरिता द्विवेदी ने बधाई दी है। उक्त दोनों मनोनयन पत्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेंद्र प्रकाश द्विवेदी ने दिल्ली कार्यालय से जारी किया है।

टिप्पणियाँ