महंगाई के विरोध मे कांग्रेसियों ने निकाली प्रतिज्ञा यात्रा

रवि मौर्य 

अयोध्या। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेसियों ने मंगलवार को प्रदेश सचिव सुनील पाठक के नेतृत्व में विद्या कुंड से प्रतिज्ञा यात्रा शुरू की। यात्रा सीता कुंड और दंत धवन कुंड से होते हुए रायगंज वार्ड के जैन मंदिर चौराहे पर यात्रा समाप्त हुई। 

रास्ते में कांग्रेसियों ने स्थनीय निवासियों को कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं के बारे में बताया। प्रदेश सचिव सुनील पाठक ने लोंगो को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में महंगाई ने जनता के मुंह का निवाला छीन लिया है। वहीं किसान, नौजवान, महिलाएं और समाज का सभी वर्ग इस समस्या से त्रस्त है और कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है।

टिप्पणियाँ