निराश्रित सेवा संस्थान ने सेवा कैंप लगाकर परिक्रमार्थियों की सेवा किया



रवि मौर्य 

अयोध्या। ऐतिहासिक पर्व 14 कोसी अयोध्या परिक्रमा  पर निराश्रित सेवा संस्थान  द्वारा सिविल लाइन स्थित होमगार्ड कार्यालय के बगल सेवा कैम्प का आयोजन किया जिसमें श्रद्धालुओं को चाय पानी दवा की व्यवस्था लोगों के सहयोग से की किया। संस्था के अध्यक्ष रवि मौर्य ने कहा कि परोपकार हमारा परम धर्म है हम सभी को परोपकार करते रहना चाहिए किसी न किसी रूप में जीव, जंतु एवं पर्यावरण की सेवा से बढ़ चढ़कर करना चाहिए। सचिव मोहम्मद उस्मान ने कहा कि जीव जंतु के अंतिम सेवा तक करना हमारा लक्ष्य है और हम सब मिलकर यह सेवा कर रहे हैं। इस मौके पर विशेष सहयोगी श्याम बाबू गौड़, सुभाष चंद्र मौर्य, ज्ञानेंद्र बाजपेई, संजय मौर्य, अरविंद यादव, अखिलेश, उमेश सिंह, शिव कुमार मौर्य, अजय मौर्य, अमित, शुभम राजभर समेत दर्जनों ने  सेवा किया।

टिप्पणियाँ