आजादी के अमृत महोत्सव में गली मोहल्लों में लहराया जाएगा तिरंगा

भारतीय स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में अमृत महोत्सव आयोजन समिति अयोध्या द्वारा आजादी के शहीदों की याद में विभिन्न कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन

रवि मौर्य 

अयोध्या। भाजपा आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव का चलाएगी महाअभियान।अमृत महोत्सव समिति चलाएगी महाअभियान। भाजपा के महानगर संयोजक महंत गिरीशपति त्रिपाठी का बयान।झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन 19 नवम्बर से लेकर शहीद अशफाक उल्लाह के बलिदान दिवस 19 दिसंबर तक चलेगा महाअभियान। 90 बस्तियों 107 छोटी बस्तियों में भारत माता की पूजन की होगी व्यवस्था। तीन प्रचार रथो के माध्यम से शहीदों की गाथाओं का होगा वर्णन। 5 दिसंबर को 465 जगहों पर भारत मां का होगा पूजन। 

ऐतिहासिक स्थलों पर घटनाओं के पुनर्जीवित करने का होगा प्रयास। उसकी भावनाओं से जुड़ने का होगा प्रयास। 18 दिसम्बर को सूर्य कुंड पर एक शाम शहीदों के नाम पर 11000 दीपो दी जाएगी श्रद्धांजलि। 19 दिसंबर को होगा बड़ा कार्यक्रम। 75 हज़ार से अधिक लोग करेंगे वंदे मातरम का वंदन। शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि। कार्यक्रम संयोजक महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने  प्रेसवार्ता में दिया जानकारी।

टिप्पणियाँ