अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़कर लक्ष्मी सिंह हुईं सपा में शामिल

मनोज मौ

पूर्व पार्षद लक्ष्मी सिंह पत्नी भूपेन्द्र सिंह

लखनऊ। विधानसभा सरोजनी नगर के विद्यावती द्वितीय वार्ड से पूर्व पार्षद लक्ष्मी सिंह एवं उनके पति भूपेन्द्र सिंह अपने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। जिनको राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरनमय नन्दा द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी गयी। 


इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’, जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान, विधानसभा अध्यक्ष चन्द्रषेखर यादव एवं मीडिया प्रभारी रमेश सिंह ‘रवि’ उपस्थित रहे। श्री नन्दा ने पूर्व पार्षद लक्ष्मी सिंह के समाजवादी पार्टी में जुड़ने से विधानसभा सरोजनी नगर को और अधिक मजबूती मिलेगी और आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी सरकार बनाने में आपकी अग्रणी भूमिका रहेगी।

टिप्पणियाँ