जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए निकाली जाएगी 25 हजार किलोमीटर "नव भारत निर्माण यात्रा"

संजय गोस्वामी

आगरा। जनसंख्या वृद्धि रोकने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर नव भारत निर्माण यात्रा भारत के हर राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश में जाएगी एवं 25 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस यात्रा के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 

इसी कड़ी में सेव आवर फ्यूचर फाउंडेशन ने शनिवार को होटल अमर में पोस्टर विमोचन कर आगे के कार्यक्रम की जानकारी दी।

इस महत्वपूर्ण विचार के साथ अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए चीफ गेस्ट समाजसेवी डॉ राजेंद्र सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि जैसा कि आप भली-भांति जानते हैं कि हमारी पृथ्वी जल जंगल जमीन और प्राकृतिक संसाधन तेजी से तेजी के साथ खत्म होते जा रहे हैं। लोगों के पास खाने को अन्न नहीं है। पीने को साफ पानी नहीं है। युवाओं के पास रोजगार नहीं है। बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। इन सभी का मूल कारण जनसंख्या वृद्धि ही है। आइए हम सब मिलकर इनके मूल कारणों को खत्म करने में अपना अपना योगदान दें। 

इस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट गुलाम मोहम्मद, शीतल अग्रवाल, मनीष साहनी, राजदीप ग्रोवर रहें। वहीं, सेव आवर फ्यूचर फाउंडेशन के सचिव मनीष शर्मा ने कहा कि पिछले वर्षों से संस्था सेव आवर फ्यूचर फाउंडेशन द्वारा शहर तथा प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जनसंख्या वृद्धि रोकने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर प्रचार प्रसार का कार्य कर रही है। संस्था से जुड़े सदस्य सोशल मीडिया के माध्यम से भी अभियान को गति देने का कार्य कर रहे हैं। 

इसी कड़ी में संस्था अवर सेव फ्यूचर द्वारा नव भारत निर्माण यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा भारत के हर राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश में जाएगी एवं 25 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस यात्रा के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा साथ ही नुक्कड़ नाटक व अन्य माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जाएगा। यात्रा के दौरान हर जिले के माननीय सांसद जी को इस सम्बंध में पत्र दिया जाएगा। जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग के लिए यात्रा का उद्देश्य भारत में समान एवं सशक्त जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग करना है। इस यात्रा का शुभारंभ सेल्फी प्वाइंट ट्राइडेंट होटल के पास फतेहाबाद रोड सुबह 9:00 बजे किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में डॉ गोविंद जादौन, अमन सिकरवार, दिव्यांशु, डॉ पंकज, दीपक, सूर्यकांत आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ