आज बाबू सिंह कुशवाहा के साथ सत्ता व् ब्यवस्था परिवर्तन चाहता है -भा.सं.मो.


जिसकी जितनी संख्या उसकी उतनी हिस्सेदारी की पक्षधर है जन अधिकार पार्टी -बाबू सिंह कुशवाहा

ब्यूरो प्रमुख 

मिर्ज़ापुर। भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल राष्ट्र उदय पार्टी के तत्वाधान में किसान इंटर कालेज राजगढ़ मीरजापुर के मैदान में पीछङा दलित शोषित वंचित सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के साथ ही पूरा देश जल रहा है महंगाई चरम सीमा पर पहुँच चुकी है


डीजल पेट्रोल के दामो में आग लगी हुई है जीवन जीने के लिए आवश्यक जरूरी चीजें आम लोगो के पहुँच से दूर हो रही है युवा नौकरी / रोजगार के लिए परेसान है प्रदेश का पीछङा दलित अल्पसंख्यक युवा बेरोजगार घुट घुट कर जीवन जीने के लिए बिबष हो चुका है

जन अधिकार पार्टी एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा लगातार सरकार के जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध आंदोलन कर रहा है फिर भी सरकार सुनने को तैयार नही है। सरकार सरकारी संस्थानों का निजीकरण कर युवाओ को लाचार एवं गुलाम बनाकर देश को बर्बाद करना चाहती है। 

नए कृषि विल को तत्काल वापस किया जाए, कृषि आयोग का गठन किया जाए, देश मे एक समान शिक्षा लागू किया जाए, देश मे जिस जाती की जितनी संख्या है उस जाती को उतना आरक्षण दिया जाए।

इस सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष बाबूराम पाल ने कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा बाबू सिंह कुशवाहा की अगुवाई में सत्ता के साथ ब्यवस्था परिवर्तन चाहता है जिससे देश के मेहनत कस कमेरा समाज के होठों पर मुस्कान दिख सके।

हम शोषितों की लङाई कोई और नही लङेगा..

..बल्कि हमे इकठ्ठा होकर खुद लङना होगा..

भारतीय मानव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिंद ने कहा कि हम शोषितों की लङाई कोई और नही लङेगा बल्कि हमे इकठ्ठा होकर खुद लङना होगा।

अपना दल कमेरवादी के प्रदेश अध्यक्ष मा0 राजवन सिंह पटेल ने कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा 2022 में सोशितो के सहयोग से भाजपा सरकार को नस्तनामुद करने का काम करेगा।

इस सम्मेलन में जन अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पटेल विजय नारायण वर्मा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रानी सिंह, कन्हैया सिंह कुशवाहा एवं रामकृष्ण प्रजापति प्रदेश सचिव, उषा देवी एवं मालती देवी जिला पंचायत सदस्य सोनभद्र और मिर्जापुर के जिला अध्यक्ष केसी मौर्य सहित जन अधिकार पार्टी एवं राष्ट्र उदय पार्टी के जनपद सोनभद्र एवं मीरजापुर के हजारो पिछङे दलित शोषित वंचित वर्ग के लोग मौजूद रहे

टिप्पणियाँ