महानगर अध्यक्ष पर अभद्रता के आरोप

छवी धूमिल करने का कुत्सित प्रयास -हेमंत भोजवानी

संजय गोस्वामी

आगरा। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल  वर्मा पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद प्रथम बार आगरा पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं के साथ साथ स्थनिय नागरिकों ने केन्द्रीय मंत्री का पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया और अपना अमूल्य आशीर्वाद दिया। विदित हो कि भाजपा महानगर अध्यक्ष भानू महाजन के नेतृत्व में मंगलवार को प्रथम बार आगरा आए केन्द्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा के स्वागत में जन आशीर्वाद यात्रा का भव्य आयोजन किया गया जिसमें शहर भर में उनका भव्य स्वागत किया गया। 

इस कार्यक्रम के दौरान एक कार्यकर्ता द्वारा महानगर अध्यक्ष पर अभद्रता के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता महानगर उपाध्यक्ष, हेमंत भोजवानी ने दुर्भाग्यपूर्ण और उनकी छवि को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास बताया है। उन्होंने विपक्षी इशारे से प्रेरित बताते हुए कार्यक्रम को विवादित बनाने की नाकाम साज़िश बताया है। मामले पर नाराजगी जताते हुए, महानगर महामंत्री यादवेंद्र शर्मा, मनोज राघव, मनोज गर्ग, उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, का0 स0 रितेश भारद्वाज, सन्तोष शर्मा आदि पदाधिकारियों ने आरोपी कार्यकर्ता पर अनुसाशन हीनता और के तहत पार्टी के लोकप्रिय अध्यक्ष की छवि धूमिल करने की विपक्षी साजिश बताया, वहीं इस संबंध में बल्केश्वर मंडल के अध्यक्ष बृजकिशोर अग्रवाल ने एक विडियो जारी कर आरोपों को बेबुनियाद और शर्मनाक बताया है।

टिप्पणियाँ