राजेश खुराना के द्वारा कोविड में की गयी सराहनीय सेवाओं को देखते हुए दो संगठनों ने महत्वपूर्ण पदो पर किया सुशोभित

 


 संवाददाता संजय गोस्वामी

आगरा। ताजनगरी के जाने-माने समाज सेवक एवं प्रमुख उद्यमी राजेश खुराना को पंजाबी सभा सिकंदरा इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।  खुराना का पंजाबी सभा के सम्मानित प्रमुख पदाधिकारियों ने फूलों की मालाएं पहनाने के उपरांत स्वागत सत्कार कर हर्ष व्यक्त किया,इसके साथ ही फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (FAIVM) जो राष्ट्रीय स्तर का संगठन है,उसमें आगरा जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।  राजेश खुराना आध्यात्मिक प्रवृत्ति एवं समाज सेवक के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके हैं।  राजेश खुराना पहले से भी कई पदों से सुशोभित है। खासकर कोविड संकट काल में जरूरत मंदों की निरन्तर मदद व लगातार सर्व समाज के लिए नेक कार्यों में की गयी मेहनत रंग लाई और  खुराना को आगरा के दोनों संगठनों ने महत्वपूर्ण पद पर मनोनीतकर सुशोभित किया।

टिप्पणियाँ