गिर सकती है सरकार -सम्यक मूल मोर्चा संगठन

मांगे न पुरे होने पर चुनाव में जनता द्वारा इस सरकार को गिरा दिया जाएगा -सम्यक मूल मोर्चा संगठन

संतोष कुमार 

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में मड़िहान थाना अंतर्गत बेदौली में सामाजिक संगठन सम्यक मूल मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धम्मगुरु अशोकानंद के द्वारा जानकारी दी गई की इस  सामाजिक संगठन के द्वारा सरकार को कई बार ज्ञापन दिया गया लेकिन अभी तक जनता की  मांग पूरी नहीं की गई. आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता द्वारा इस सरकार को गिरा दिया जाएगा. दूसरे सरकार की नियुक्ति किया जाएगी जो कि सामाजिक संगठन सम्यक मूल मोर्चा की मांगे पूरी हो सके संगठन की मुख्य मांगे:-

1- सभी जाति वर्गों को आबादी के अनुपात में सभी क्षेत्रों सर्विस विधायिका न्यायपालिका में हिस्सेदारी  आरक्षण दिया जाए.

2- उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 126 के तहत सामाजिक रूप से उपेक्षित और गरीब OBC SC ST  के प्रत्येक परिवारों को कम से कम 5 बीघा जमीन खतौनी के साथ आवंटित किया जाए जिसमें 20% पर बगीचा लगावे तथा 80% जमीन पर खेती व मकान बना सके जिससे पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा.

3- गांव के नौजवानों को 18 वर्ष से 40 वर्ष पुरुष और महिला दोनों सरकार DM SDM और BDO कार्यालय से संविधान के अनुच्छेद 39 व 41 के तहत रोजगार दिया जाए इसी प्रकार 11 सूत्री मांगे हैं.


सामाजिक संगठन सम्यक मूल मोर्चा द्वारा कई जगह जिला अधिकारी व उप जिला अधिकारी के यहां हजारों हजार जनता द्वारा ज्ञापन दिया गया लेकिन अभी तक सरकार द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया. अगर सरकार द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तो जनता द्वारा आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव मैं सरकार को गिरा कर नया सरकार नियुक्ति किया जाएगा.

टिप्पणियाँ