ग्राम पंचायत अधिकारी की अनुपस्थित से नाराज:-जिलाधिकारी

प्रकाश शुक्ला 

जिलाधिकारी ने विकास खण्ड कार्यालय बिछिया का किया आकस्मिक निरीक्षण।



उन्नाव।जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने आज विकास खण्ड कार्यालय बिछिया का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम उपस्थिति पंजीका का निरीक्षण किया जिसमें  किरन शुक्ला-ग्राम पंचायत अधिकारी, राखी द्विवेदी-अवर अभियन्ता अनुपस्थित पायी गयी।

जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी बिछिया से ब्लाक स्तर पर चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर गम्भीरता से चर्चा की। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी अपने-अपने कार्यों से सम्बन्धित रोस्टर बना लें उपस्थित पंजीका अपडेट करते रहे। मनरेगा में ग्राम पंचायत स्तर पर कार्य का सत्यापन ए0डी0ओ0/अवर अभियन्ता सत्यापन कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। ग्रान्ट रजिस्टर में विभिन्न मदों में प्राप्त होने वाली धनराशि व खर्च होने का विवरण पाया गया। शिकायतों से सम्बन्धित जनता दर्शन/मुख्य मंत्री से सम्बन्धित पंजी अपडेट नही पायी गयी। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि शासन द्वारा चलायी जा रही कल्याण कारी योजनाओं का लाभ समय से पात्र लाभार्थियों को मिले जिनकी जो समस्यायें हो उन्हें तत्काल निस्तारण कराये।

टिप्पणियाँ