नारी को सम्मान दो यह उसका अधिकार है -अयोध्या पुलिस

 नारी से ही सृष्टि है, नारी से परिवार है.. 


रवि मौर्य

अयोध्या। मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं,बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत अयोध्या में उच्चाधिकारीगण व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, मिशन शक्ति नोडल अधिकारी से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुक्रम में थानाध्यक्ष  रत्ना कुमारी व महिला थाना टीम  व  थाना साइबर क्राइम टीम द्वारा छात्राओं, महिलाओं को महिला संबंधित घटित हो रहे अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया। 

सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्प लाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), आदि सेवाओं का प्रचार प्रसार किया गया व नारी सुरक्षा संबंधी बचाव हेतु टिप्स दिए गए। नारी सुरक्षा, नारी जागरूकता व नारी स्वावलंबन हेतु कार्यक्रम में उपस्थित समस्त को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जागरूकता अभियान चलाया गया। तथा साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी भी दी गई।

टिप्पणियाँ