आनलाईन ठगी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह के तीन गिरफतार

रवि मौर्य 

अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एंव वान्छित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद के थाना गोसाईगंज में पंजीकृत धोखाधड़ी, जालसाजी, फ्राड के मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त आलोक पाठक पुत्र अशोक पाठक मलिकपुर अयोध्या, नवीन दूबे पुत्र विजय कुमार ईशानका स्टेट मल्हौर लखनऊ व रियाजुद्दीन पुत्र सिराजुद्दीनरियाजुद्दीन पुत्र सिराजुद्दीन  यमुना बिहार कालोनी चिनहट लखनऊ की गिरफ्तारी करने में थाना गोसाईगंज पुलिस ने सफलता हासिल किया। 

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 55000 रूपये नगद, स्क्रीन टच चार मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड तीन  पासबुक बरामद किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने में  प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा मय हमराह व  एसओजी  टीम ने कड़ी मेहनत की। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर छानबीन जारी है गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।

टिप्पणियाँ