दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की ने दी आत्‍मदाह की धमकी

मामला बाहुबली विधायक विजय मिश्रा पर दुष्कर्म का 

राम कुशल मौर्य

उत्‍तर प्रदेश के भदोही जिले की ज्ञानपुर विधानसभा से विधायक बाहुबली विजय मिश्रा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की ने अब आत्‍मदाह करने की धमकी दी है। लड़की ने बाहुबली विधायक पर अपने गुर्गों और पुलिस से परिवार का उत्‍पीड़न कराने और भाई को दुष्कर्म के फर्जी मामले में फंसाने का आरोप लगाया है आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार को बसपा सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगने वाली युवती ने सुप्रीम कोर्ट के सामने आत्मदाह करने की कोशिश कर चुकी है। 

युवती को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां युवती हालत गंभीर बनी हुई है। लड़की ने एक वीडियो के जरिए आरोप लगाया है कि विधायक विजय मिश्रा ने सिर्फ उसके साथ दुष्‍कर्म किया बल्कि सामूहिक दुष्‍कर्म भी कराया। लड़की ने कहा कि वो 19 अगस्‍त को ये वीडियो बना रही है। लड़की ने आरोप लगाया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने के कई महीने बीत जाने के बाद भी उसे न्याय नहीं मिला। 

लड़की ने कहा कि मुझे विजय मिश्रा ने कहा था कि मैं बाहुबली हूं। मैंने कई लोगों के ऊपर फर्जी केस कराए हैं। यदि तुम मेरा नाम लोगी तो मैं तुम्‍हें जान से मरवा दूंगा, तुम्‍हारे परिवारवालों को जान से मरवा दूंगा। जब विजय मिश्रा जेल गए तब मुझे हिम्‍मत आई कि मुझे कानून न्याय देगा। तब हमने दुष्‍कर्म के बारे में मैंने भदोही जिले में शिकायत दर्ज कराई।

लड़की ने आरोप लगाया कि विजय मिश्रा ने अपने गुर्गों और पुलिसवालों को मेरे घर पर भेज कर मुझे पिटवाया और टार्चर किया मेरा मोबाइल छीनने लगे। मेरे भाई के ऊपर मुंबई से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया है जबकि मेरा भाई कभी मुंबई गया ही नहीं है। लड़की ने कहा कि विजय मिश्रा ने न जाने कई लोगों के ऊपर फर्जी केस दर्ज कराए हैं ताकि मैं टार्चर होकर अपना केस वापस ले लूं। लड़की ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा कि चार महीने पहले उसने मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग, प्रधानमंत्री और मुख्‍यमंत्री को चिट्ठी भेजी थी लेकिन उसका कोई जवाब नहीं मिला। आज तक चार्जशीट दाखिल नहीं हुई। 

मेरे परिवार को लगातार टार्चर किया जा रहा है। मैं अपने मां-बाप को कैसे रोते हुए देख सकती हूं। मैं और मेरा परिवार सदमे में है। विजय मिश्रा ने मेरे भाई पर मुकदमा कराया है। कह रह रहे हैं कि मैं भी लड़की का दुष्कर्म कराने में शामिल हूं। लड़की ने कहा कि यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो मैं प्रधानमंत्री या मुख्‍यमंत्री आवास या विधानसभा के सामने आत्‍मदाह कर लूंगी। लड़की ने रोते हुए कहा कि प्‍लीज मेरी मदद करें। इस मामले की सीबीआई जांच कराएं।

गौरतलब है कि इस लड़की ने विधायक, उनके बेटे और परिवार के ही एक अन्य युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। लड़की का कहना है कि विधायक की ताकत के कारण पहले वह डर कर मुंबई चली गई थी। उसकी तहरीर पर विधायक समेत तीनों के खिलाफ गोपीगंज थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। 

लड़की के अनुसार 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान उसे टीम के साथ प्रचार-प्रसार के लिए बुलाया गया था। उस दौरान असलहा दिखाकर विधायक ने कई बार उसके साथ दुराचार किया। उनके बेटे विष्णु मिश्रा और परिवार के ही विकास मिश्रा ने भी दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इससे वह डरकर मुंबई चली गई। पीड़िता ने कहा कि इन दिनों उनके जेल में उसे न्याय की आस जगी। इस पर वह न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंच गई। लड़की की तहरीर पर गोपीगंज थाने में विधायक विजय मिश्रा, बेटे विष्णु मिश्रा व विकास मिश्रा के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 376 डी, 342 व 506 के तहत केस दर्ज कर लिया गया था।

बाहुबली विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की ने दी आत्‍मदाह की धमकी

उत्‍तर प्रदेश के भदोही जिले की ज्ञानपुर विधानसभा से विधायक बाहुबली विजय मिश्रा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की ने अब आत्‍मदाह करने की धमकी दी है। लड़की ने बाहुबली विधायक पर अपने गुर्गों और पुलिस से परिवार का उत्‍पीड़न कराने और भाई को दुष्कर्म के फर्जी मामले में फंसाने का आरोप लगाया है।

आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार को बसपा सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगने वाली युवती ने सुप्रीम कोर्ट के सामने आत्मदाह करने की कोशिश कर चुकी है।युवती को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां युवती हालत गंभीर बनी हुई है।

लड़की ने एक वीडियो के जरिए आरोप लगाया है कि विधायक विजय मिश्रा ने सिर्फ उसके साथ दुष्‍कर्म किया बल्कि सामूहिक दुष्‍कर्म भी कराया। लड़की ने कहा कि वो 19 अगस्‍त को ये वीडियो बना रही है।लड़की ने आरोप लगाया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने के कई महीने बीत जाने के बाद भी उसे न्याय नहीं मिला। लड़की ने कहा कि मुझे विजय मिश्रा ने कहा था कि मैं बाहुबली हूं। 

मैंने कई लोगों के ऊपर फर्जी केस कराए हैं। यदि तुम मेरा नाम लोगी तो मैं तुम्‍हें जान से मरवा दूंगा, तुम्‍हारे परिवारवालों को जान से मरवा दूंगा। जब विजय मिश्रा जेल गए तब मुझे हिम्‍मत आई कि मुझे कानून न्याय देगा। तब हमने दुष्‍कर्म के बारे में मैंने भदोही जिले में शिकायत दर्ज कराई।

लड़की ने आरोप लगाया कि विजय मिश्रा ने अपने गुर्गों और पुलिसवालों को मेरे घर पर भेज कर मुझे पिटवाया और टार्चर किया मेरा मोबाइल छीनने लगे। मेरे भाई के ऊपर मुंबई से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया है जबकि मेरा भाई कभी मुंबई गया ही नहीं है। लड़की ने कहा कि विजय मिश्रा ने न जाने कई लोगों के ऊपर फर्जी केस दर्ज कराए हैं ताकि मैं टार्चर होकर अपना केस वापस ले लूं। लड़की ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा कि चार महीने पहले उसने मानवाधिकार आयोग, महिला आयोग, प्रधानमंत्री और मुख्‍यमंत्री को चिट्ठी भेजी थी लेकिन उसका कोई जवाब नहीं मिला। आज तक चार्जशीट दाखिल नहीं हुई। मेरे परिवार को लगातार टार्चर किया जा रहा है। 

मैं अपने मां-बाप को कैसे रोते हुए देख सकती हूं। मैं और मेरा परिवार सदमे में है। विजय मिश्रा ने मेरे भाई पर मुकदमा कराया है। कह रह रहे हैं कि मैं भी लड़की का दुष्कर्म कराने में शामिल हूं। लड़की ने कहा कि यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो मैं प्रधानमंत्री या मुख्‍यमंत्री आवास या विधानसभा के सामने आत्‍मदाह कर लूंगी। लड़की ने रोते हुए कहा कि प्‍लीज मेरी मदद करें। इस मामले की सीबीआई जांच कराएं।

गौरतलब है कि इस लड़की ने विधायक, उनके बेटे और परिवार के ही एक अन्य युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। लड़की का कहना है कि विधायक की ताकत के कारण पहले वह डर कर मुंबई चली गई थी। उसकी तहरीर पर विधायक समेत तीनों के खिलाफ गोपीगंज थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। 

लड़की के अनुसार 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान उसे टीम के साथ प्रचार-प्रसार के लिए बुलाया गया था। उस दौरान असलहा दिखाकर विधायक ने कई बार उसके साथ दुराचार किया। उनके बेटे विष्णु मिश्रा और परिवार के ही विकास मिश्रा ने भी दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इससे वह डरकर मुंबई चली गई। 

पीड़िता ने कहा कि इन दिनों उनके जेल में उसे न्याय की आस जगी। इस पर वह न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंच गई। लड़की की तहरीर पर गोपीगंज थाने में विधायक विजय मिश्रा, बेटे विष्णु मिश्रा व विकास मिश्रा के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 376 डी, 342 व 506 के तहत केस दर्ज कर लिया गया था।

टिप्पणियाँ